Breaking News

जियो हॉटस्टार पर कई हफ्तों से राज कर रहा TV शो, धुरंधर, प्रीतम एंड पेड्रो और ठुकरा के मेरा प्यार भी नहीं हटा पाए बादशाहत


मनोरंजन 13 July 2026
post

जियो हॉटस्टार पर कई हफ्तों से राज कर रहा TV शो, धुरंधर, प्रीतम एंड पेड्रो और ठुकरा के मेरा प्यार भी नहीं हटा पाए बादशाहत

नई दिल्ली: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नए शो और फिल्में दस्तक देती हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसा होता है, जो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेता है. जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक ऐसा ही शो लगातार अपनी बादशाहत कायम किए हुए है. मजेदार बात यह है कि इसके सामने बड़े बजट की फिल्में, पॉपुलर वेब सीरीज और शोज भी टिक नहीं पा रहे हैं. कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस शो ने ओटीटी दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखा है. कई हफ्तों से नंबर-1 पर बने रहने वाला यह शो है 'लाफ्टर शेफ'.




कॉमेडी और कुकिंग के तड़के ने जीता दर्शकों का दिल

जियो हॉटस्टार की वॉचलिस्ट में लगातार पहले पायदान पर बने रहने वाले 'लाफ्टर शेफ' ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को सिर्फ बड़े बजट और स्टार पावर ही आकर्षित नहीं करते, बल्कि हल्का-फुल्का और मनोरंजक कंटेंट भी जबरदस्त फॉलोइंग हासिल कर सकता है. इस शो की खासियत इसका अनोखा फॉर्मेट है, जहां कॉमेडी और खाना बनाने का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी जैसे बड़े कॉमेडियन अपनी टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. वहीं जन्नत जुबैर, एल्विश यादव समेत कई पॉपुलर चेहरे भी शो में मनोरंजन का तड़का लगाते हैं. खाना बनाने के दौरान होने वाली मस्ती, मजेदार टास्क और कलाकारों की नोकझोंक शो को बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाती है. यही वजह है कि यह लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.