Breaking News

फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील


शहर 22 August 2026
post

फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील

दुर्ग  खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में आया है कि फर्जी वेबसाइट foodlicenseportalorg के जरिए खाद्य पंजीयन/लाइसेंस के नाम पर राशि लेकर ठगी की जा रही है। ग्राम हिंगना निवासी हरजिंदर सिंह भी इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर 2 हजार रुपये का भुगतान कर धोखाधड़ी का शिकार हुए।


उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पंजीयन एवं लाइसेंस के लिए आवेदन केवल FSSAI के अधिकृत पोर्टल  से ही करें।


खाद्य पंजीयन का निर्धारित शुल्क 100 रुपये वार्षिक तथा खाद्य लाइसेंस का शुल्क 5 हजार रुपये है। कारोबारियों से अपील की गई है कि अनधिकृत वेबसाइट, व्यक्ति या च्वाइस सेंटर को व्यक्तिगत जानकारी अथवा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न दें।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.