नई दिल्ली, 24 अगस्त श्रावण मास के अंतिम सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से सुबह के दौरान कहीं-कहीं पर हो रही मध्यम बारिश ने दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई है लेकिन आमजन की मुसीबतें भी बढ़ाई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां लगातार बादलों की आवाजाही और सुबह के दौरान हो रही बारिश से मौसम सुहावना तो हो गया है लेकिन राजधानी और आसपास के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर जलभराव होने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का सबसे बड़ा असर दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। बारिश शुरू होते ही प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है।
दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को जहां सामान्य दिनों में 1-2 घंटे का समय लगता है, वहीं आज जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें 3-4 घंटे का लंबा और थकाऊ सफर तय करना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम के अलावा, सार्वजनिक परिवहन के साधनों की भारी किल्लत का भी सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान कैब और ऑटो मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर द्वारा की जाने वाली 'सरचार्ज' या 'डायनामिक प्राइसिंग' के कारण यात्रियों से दोगुना तक किराया वसूलते हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून और श्रावण मास के दौरान जलभराव तथा ट्रैफिक जाम की समस्या नई नहीं है। हर बार थोड़ी सी बारिश में ही शहर की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है।
Breaking News
- चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर दौड़ में उसैन बोल्ट का विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर
- स्टॉक मार्केट में ललिता ज्वेलरी की मजबूत शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
- यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर जुर्माना, मैदान पर भिड़ंत के बाद मिली सजा
- आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अरुण जेटली को याद किया, दी श्रद्धांजलि
- पंत ने इतिहास रचते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया और विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए।
- 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी आलिया-शाहीन भट्ट की 'डोंट बी शाय'
- अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता
- कार्तिक आर्यन ने सर्जरी के बाद बताई अपनी सेहत
दिल्ली-एनसीआर मे बारिश से मौसम सुहावना, जगह-जगह जलभराव से मुसीबतें भी बढ़ीं















