भारत-चीन सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 25वां दौर कल चीन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भारत-चीन सीमा विवाद पर भारत के विशेष प्रतिनिधि अजीत डोवाल तथा विदेश मंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो सदस्य वांग यी वार्ता करेंगे। डोवाल भारत-चीन सीमा विवाद पर वार्ता के लिए आज दोपहर बीजिंग पहुंच चुके हैं।
वे चीन के विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अपने दौरे के दौरान श्री डोवाल चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात करेंगे।















