रायपुर 17 सितंबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर श्रमिक महासम्मेलन में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे से शाम 4:15 बजे तक बीरगांव के बुधवारी बाजार में रहेंगे। यहां वे भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रमों की कड़ी में मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट पहुंचेंगे, जहां वे ‘आशीर्वाद का दीया’ महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:35 बजे वे तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Breaking News
- PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई
- PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई
- सेहत का खजाना है उड़द दाल, जानिए इसके फायदे
- पीएम मोदी ने SEMICON India 2026 प्रदर्शनी का दौरा किया, प्रतिभागियों से की बातचीत
- कटहल: स्वाद के साथ सेहत का खजाना
- मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे
- भारतीय महिला टीम ने विश्व शतरंज ओलंपियाड अभियान की शुरुआत 4-0 की जीत के साथ की।
- चिप निर्माण से मजबूत इकोसिस्टम तक भारत का सफर
- फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते शेयरों में मामूली उछाल आया, अल्पकालिक ब्याज दरों में वृद्धि के साथ डॉलर में भी उछाल आया।
- केंद्र ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल















