Breaking News

पनीर बनाने के बाद बच जाता है पानी? फेंकने के बजाय बनाएं स्वादिष्ट सूप


सेहत/स्वाद 24 September 2026
post

पनीर बनाने के बाद बच जाता है पानी? फेंकने के बजाय बनाएं स्वादिष्ट सूप

Paneer Water Soup: घर पर पनीर बनाते समय दूध फटने के बाद जो पानी बचता है, उसे अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन अगर यह पानी साफ तरीके से निकाला गया है, तो इसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. पनीर बनाने के बाद बचे इस पानी को कई जगह व्‍हे (whey) कहा जाता है. इससे आप घर पर हल्का और स्वादिष्ट सूप बना सकते हैं. 

पनीर के पानी का सूप बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पनीर का बचा हुआ पानी
  • 1 छोटा गाजर, बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • Paneer Water Soup: ऐसे बनाएं टेस्टी सूप 

     

    अगर आपने घर पर पनीर बनाया है, तो बचे हुए पानी को सबसे पहले बारीक छलनी या साफ सूती कपड़े से छान लें. इससे उसमें बचे दूध के छोटे-छोटे कण अलग हो जाएंगे.

     

    ध्यान रखें कि सूप के लिए वही पानी इस्तेमाल करें जो ताजा हो और सामान्य गंध वाला हो. अगर पानी काफी देर से बाहर रखा है, उसका रंग या गंध बदली हुई लग रही है, तो उसे इस्तेमाल न करें.

     

    अब एक पैन या गहरे बर्तन में थोड़ा तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें. दोनों को हल्का नरम होने तक भूनें.

     

    अब इसमें गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालें. सब्जियों को तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इन्हें बहुत ज्यादा गलाने की जरूरत नहीं है. हल्की क्रंची सब्जियां सूप का स्वाद अच्छा बनाती हैं.

     

    सब्जियां भुन जाने के बाद इसमें छना हुआ पनीर का पानी डाल दें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा सामान्य पानी भी मिला सकते हैं. अब इसमें नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

     

    सूप को मध्यम आंच पर कुछ मिनट पकने दें, ताकि सब्जियों का स्वाद पानी में अच्छी तरह मिल जाए. अगर आपको थोड़ा तीखा स्वाद पसंद है, तो इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और डाली जा सकती है.

     

    गैस बंद करने के बाद सूप में थोड़ा नींबू का रस डालें. ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे गर्मागर्म सर्व करें. नींबू को बहुत ज्यादा मात्रा में डालने की जरूरत नहीं है, वरना सूप का स्वाद खट्टा हो सकता है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.