रायपुर 19 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, निवेश और अधोसंरचना के नए अवसरों पर मंथन के लिए 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और हुडको द्वारा नवा रायपुर के एक निजी होटल में यह कार्यशाला आयोजित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यशाला में शामिल होंगे।
अर्बन चैलेंज फंड और अर्बन इन्वेस्ट विंडो पर केंद्रित इस कार्यशाला में नीति निर्माता, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास, निवेश आकर्षित करने, परियोजनाओं के बेहतर वित्तीय प्रबंधन, नवाचार आधारित विकास मॉडल अपनाने और शहरों के सुनियोजित विस्तार पर विमर्श करेंगे। इससे राज्य के शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, शहरी अर्थव्यवस्था को गति देने, निवेश-अनुकूल माहौल तैयार करने और दीर्घकालिक विकास की ठोस रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ कार्यशाला में उद्घाटन संबोधन देंगे, जबकि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा मुख्य वक्तव्य देंगे। नीति-निर्माताओं, विभागीय नेतृत्व और विशेषज्ञों की मौजूदगी में होने वाली यह क्षेत्रीय कार्यशाला छत्तीसगढ़ के शहरों को अधिक सक्षम, आधुनिक और निवेश-आधारित विकास मॉडल की ओर बढ़ाने में उपयोगी साबित होगी। यह कार्यशाला प्रदेश में शहरी विकास की भावी रूपरेखा तय करने के साथ-साथ समावेशी और सतत विकास के नए अवसर खोलने में भी मददगार होगी।
Breaking News
- राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई
- मोरन नदी पर बनेगा पुल, महाअष्टमी पर मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन
- नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
- कनाडा में दो भारतीय मूल के नेता बने मेयर: हर्षन रामदास ने फर्नी, तो सुरिंदरपाल ने विलियम्स लेक से दर्ज की जीत
- पृथ्वी विज्ञान में संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने के लिए मंत्रालय और AcSIR में समझौता
- नवरात्रि के 9 दिन के व्रत के बाद पारण में न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है पेट की परेशानी
- क्या है इसबगोल इस्तेमाल करने का सही तरीका?
- घरेलू खिताबों के बाद वैश्विक चुनौती, S8UL Esports ने जीते दो टूर्नामेंट
- एक रात, एक फैसला और ढेर सारा सस्पेंस... तैयार रखिए इन फिल्मों और शो की वॉचलिस्ट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ













