Breaking News

आखिर 30 साल से गंजे क्यों रहते हैं Vishal Dadlani? बोले- मैंने कसम खा ली


मनोरंजन 14 November 2026
post

आखिर 30 साल से गंजे क्यों रहते हैं Vishal Dadlani? बोले- मैंने कसम खा ली

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी को आपने जब भी देखा होगा, हमेशा बिना बालों के यानी गंजे लुक में ही देखा होगा. आज 53 साल की उम्र में यह लुक उनकी सबसे बड़ी पहचान बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विशाल ददलानी पिछले करीब 30 सालों से बिना बालों के ही क्यों रहते हैं. क्या इसके पीछे कोई खास वजह है या कोई पुरानी कहानी छिपी है. हाल ही में खुद विशाल ने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया है और अपनी जिंदगी के एक ऐसे बदलाव के बारे में बताया है.

जब नेहा धूपिया ने विशाल की यह बात सुनी तो वह भी चौंक गईं. नेहा ने तुरंत पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसी कसम क्यों खाई थी. इस पर विशाल ने हंसते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह ऐसे अजीब फैसले क्यों ले लेते हैं.

बस एक बार जो ठान लिया, तो फिर उस पर टिके रहे. तब से लेकर आज तक करीब 30 साल हो गए हैं और विशाल ने कभी अपने सिर पर बाल नहीं बढ़ने दिए.

आज के दौर में जहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज बाल झड़ने पर विग लगाते हैं या हेयर ट्रांसप्लांट करवाते हैं, वहीं विशाल ददलानी इन चीजों के बिल्कुल खिलाफ हैं.

उन्होंने साल 2018 में भी सोशल मीडिया पर साफ कहा था कि उन्हें अपने बिना बालों वाले लुक से कोई दिक्कत नहीं है और वह नकली बाल लगाने के सख्त खिलाफ हैं. वह जैसे हैं, खुद को वैसे ही पसंद करते हैं.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.