कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदाटू बांध को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के इस बयान पर कि मेकेदाटू में बांध का निर्माण कोई नहीं रोक सकता, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल अवैध है, बल्कि इससे तमिलनाडु के किसानों की आजीविका पर भी गंभीर असर पड़ेगा।
डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई भी मेरी आलोचना करे, मुझे इसकी जरा भी परवाह नहीं है। यह मेरा राज्य है और यह हमारा अधिकार है। वे चाहें तो एक प्रतिनिधिमंडल लेकर आएं। मैं उन्हें दिखाऊंगा और समझाऊंगा कि इस बांध से किस तरह फायदा होगा।















