बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई के झंडे गाड़ने के बाद, रणबीर कपूर और यश स्टारर मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' का क्रेज वीकडेज में थोड़ा धीमा पड़ता नजर आ रहा है. पहले हफ्ते की आंधी के बाद भले ही फिल्म वर्किंग डेज में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में रणबीर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने अपनी धीमी रफ्तार के बावजूद दुनियाभर में शानदार रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो गया है
Sacnilk के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को भारत में करीब 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले 12वें दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह मंगलवार को फिल्म की कमाई में करीब 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई















