प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, जो 3 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है. इसमें जितेंद्र कुमार (सचिव जी), रघुबीर यादव (बृज भूषण दुबे), नीना गुप्ता (मंजू देवी), फैसल मलिक (प्रहलाद पांडे), चंदन रॉय (विकास), सानविका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (बनराकस), अशोक पाठक (बिनोद) और सुनीता राजवर (क्रांति देवी) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की पंचायत सीजन 5 के अगले दिन नई फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका गाना संकट मोचन हाल ही में रिलीज कर दिया गया है.
पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह दालिंब' (Dalimb) है, जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में जितेंद्र कुमार का इंटेस अवतार देखने को मिल रहा है. वहीं गाने संकट मोचन जय हनुमान को हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
4 दिसंबर 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार दालिंब (Dalimb) में जितेंद्र कुमार और प्रिया बापट अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी लेखक और निर्देशन प्रिया एवन ने किया है. इसकी कहानी याद्दाश्त, सच और भ्रम, प्रेम, अपराधबोध और रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके टीजर में लोक कलाकार एक ऐसी रहस्यमयी घटना में उलझ जाता है, जहां सच और भ्रम की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं. जितेंद्र कुमार इस फिल्म में सूरज नाम के किरदार में हैं. इसके अलावा प्रिया बापट, क्षितीश दाते















