नई दिल्ली, 14 अप्रैल । डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को शेयर बाजार, मुद्रा बाजार, जिंस बाजार और सर्राफा बाजार बंद रहे। हालांकि, एमसीएक्स शाम को खुलेगा, जबकि एनसीडीईएक्स बंद रहेगा। अब घरेलू शेयर बाजार सहित अन्य बाजारों में बुधवार को कारोबार होगा।
शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई और एनएसई, रुपया विनिमय और सर्राफा बाजार पूरी तरह से बंद रहे। साथ ही इक्विटी, डेरिवेटिव्स और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं हुआ। कमोडिटी बाजार एमसीएक्स में सुबह का सत्र बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे से रात्रि के 11:55 बजे तक कारोबार सामान्य रूप से चालू रहेगा। शेयर बाजार अब 15 अप्रैल को सामान्य रूप से खुलेगा और कारोबार होगा। शेयर बाजार की अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर होगी।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 फीसदी गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ था।
Breaking News
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल
- आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर को मिला अंतरराष्ट्रीय भूजल उत्कृष्टता पुरस्कार
- राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
- जनभागीदारी से सशक्त होगा गांवों का विकास, “सबकी योजना–सबका विकास” कार्यशाला में बना रोडमैप
अंबेडकर जयंती पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार, बुधवार को होगा कारोबार















