नई दिल्ली, 15 अप्रैल। साल 2019-20 की सीरीज फाइव वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के आज होने वाले प्रीमेच्योर रिडेंप्शन से निवेशकों को 11,221 रुपये प्रति यूनिट का मुनाफा होने वाला है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में एक यूनिट को एक ग्राम के बराबर माना जाता है। प्रीमेच्योर रिडेंप्शन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक में 15,009 रुपये प्रति यूनिट का रिडेंप्शन प्राइस फिक्स किया है। 2019-20 की सीरीज फाइव वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशकों ने 3,788 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से निवेश किया था। इस तरह इस प्रीमेच्योर रिडेंप्शन में निवेशकों का पैसा 296 प्रतिशत बढ़ गया है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मेच्योरिटी पीरियड आठ साल का होता है, लेकिन निवेदक पांच साल की अवधि पूरा होने के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर प्रीमेच्योर रिडेंप्शन कर सकते हैं। मतलब आठ साल की मेच्योरिटी पीरियड के पहले भी अपना पैसा निकाल सकते हैं। प्रीमेच्योर रिडेंप्शन में निवेशकों को होने वाले मुनाफे पर टैक्स का भी भुगतान करना पड़ता है। दूसरी ओर, आठ साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद होने वाले मुनाफे को ब्याज मुक्त रखा गया है।
हालांकि 01 अप्रैल से टैक्स के नियमों में हुए बदलाव के मुताबिक अब सेकेंडरी मार्केट से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लेने वाले निवेशकों को भी आठ साल की मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने के बाद मुनाफे पर टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, सीधे केंद्रीय बैंक के जरिये प्राइमरी इश्यू के रूप में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लेने वाले निवेशकों पर आठ साल की मेच्योरिट पीरियड के बाद मुनाफे पर टैक्स की कोई देनदारी नहीं होगी।
साल 2019-20 की सीरीज फाइव वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेंप्शन प्राइस तय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने आज से पहले के तीन लगातार कारोबारी दिन यानी 09, 10 और 13 अप्रैल को 24 कैरेट सोने के क्लोजिंग प्राइस का औसत निकाला है। आरबीआई 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) से लेता है। 09, 10 और 13 अप्रैल की क्लोजिंग प्राइस के औसत के अनुसार रिजर्व बैंक ने 2019-20 की सीरीज फाइव वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेंप्शन प्राइस 15,009 रुपये प्रति यूनिट तय किया है।
Breaking News
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल
- आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर को मिला अंतरराष्ट्रीय भूजल उत्कृष्टता पुरस्कार
- राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
- जनभागीदारी से सशक्त होगा गांवों का विकास, “सबकी योजना–सबका विकास” कार्यशाला में बना रोडमैप
गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को बंपर मुनाफा, प्रीमेच्योर रिडेंप्शन में 3,788 के निवेश पर 11,221 रुपये का फायदा















