नई दिल्ली, 26 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से महीने की आखिरी हफ्ते में ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटा लेने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण आज बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने के बावजूद बैंक खुलेंगे। ऐसे में 28 से लेकर 30 सितंबर तक लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा।
इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) सहित कुछ अन्य पुराने निजी बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम हड़ताल से पहले ही निपटा लेने की सलाह दे रहे है, ताकि उन्हें परेशानी न हो। एसबीआई ने भेजे अपने मैसेज में लिखा है कि एसबीआई की शाखाएं 27 सितंबर को खुली रहेंगी। अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाए।
उल्लेखनीय है कि, बैंक यूनियनों की ओर से पांच दिन (बैंकिंग वर्किंग) कामकाज दिवस को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंकों की तीन दिन की हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े काम कराने हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है।
Breaking News
- रायपुर : बाढ़ आपदा में राहत का केंद्र बना धमतरी का स्किल डेवलपमेंट सेंटर
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा
- रायपुर : छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड
- क्या आप भी फ्रिज से निकालकर तुरंत खा लेते हैं दही
- फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे
- वर्ल्ड कप 2027 पर विराट कोहली का सबसे बड़ा बयान: "यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा, जीतने के लिए लगा दूंगा जान"
- कबड्डी में भारत की बादशाहत, एक ही दिन में ईरान को दो बार पटका; महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता गोल्ड
- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रोहित और विराट पर रहेंगी निगाहें
- एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर
- कबीर के प्यार में अंधी मायरा को अरमान ने जड़ेगा थप्पड़, अभीरा की बेटी को भड़का रहा ये शख्स
रविवार को खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, बैंक ग्राहकों काे मैसेज भेजकर जरूरी काम निपटाने की दे रहे सलाह















