Breaking News

Amazon की फेस्टिवल सेल से पहले अर्ली डील्स लाइव, स्मार्टफोन पर बड़ी छूट


व्यापार 26 September 2026
post

Amazon की फेस्टिवल सेल से पहले अर्ली डील्स लाइव, स्मार्टफोन पर बड़ी छूट

Amazon की साल की बड़ी फेस्टिव सेल Great Indian Festival 2026 इस बार 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। हालांकि ग्राहकों को बड़ी सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी ने कई कैटेगरी में Early Deals पहले ही लाइव कर दी हैं। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज सहित कई प्रोडक्ट शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा पात्र EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Prime मेंबर्स को Great Indian Festival के दौरान चुनिंदा खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त बेनिफिट मिल सकता है।

OnePlus N6x
पर ऑफर अर्ली डील्स में OnePlus N6x को बैंक ऑफर सहित 18,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Redmi 17 5G भी हुआ सस्ता Redmi 17 5G को अर्ली डील में 23,999 रुपये में पेश किया गया है। फोन Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 7,900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Lava Bold N2
भी अर्ली डील का हिस्सा है। इसे बैंक ऑफर सहित 8,729 रुपये में पेश किया गया है। इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। Amazon ने कुछ अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन पर Great Indian Festival के लिए ऑफर टीज किए हैं, हालांकि कई मॉडल की अंतिम सेल कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में खरीदारी से पहले ग्राहक मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और सेल में मिलने वाली अंतिम कीमत की तुलना कर सकते हैं। Great Indian Festival 8 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। कंपनी ने No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और अलग-अलग समय पर Mega Deals जैसे ऑफर देने की भी घोषणा की है।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.