ढाका (बांग्लादेश), 30 सितंबर बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा के संबंध में दिशा- निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने संबंधित मंत्रालयों, प्रशासन और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे आने वाली दुर्गा पूजा का उत्सव शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखें। अफवाहों को रोकें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में निष्पक्ष जांच के जरिए तुरंत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह दिशा- निर्देश मंगलवार सुबह धार्मिक मामलों के मंत्रालय में हुई अंतर-मंत्रालयी तैयारी बैठक में जारी किए गए। धार्मिक मामलों के राज्यमंत्री मोहम्मद शमीम कैसर ने बैठक की अध्यक्षता की। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार हिंदू समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार, दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूजा कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से देश भर के पूजा पंडालों को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आवंटित अनुदान का सही वितरण सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया।
उन्होंने पूजा पंडालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को सतर्क रहने और मूर्ति विसर्जन के दौरान उचित प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अजान और प्रार्थना के समय जरूरी शांति बनाए रखने की पुरानी परंपरा को जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से दूसरे धर्मों के देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने का भी आग्रह किया।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पुरानी या एडिट की गई तस्वीरों और वीडियो की तुरंत पुष्टि करने का भी निर्देश दिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (राज्यमंत्री के दर्जे वाले) बिजोन कांति सरकार, धार्मिक मामलों के सचिव मुंशी अलाउद्दीन अल आजाद, विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों, खुफिया एजेंसियों, हिंदू-बौद्ध-ईसाई कल्याण मोर्चा, कल्याण ट्रस्टों और पूजा उत्सव परिषद के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
Breaking News
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी - एडीजी श्री अमित कुमार
- भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : 8 इंजीनियर दोषी करार
- भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन ने दी बधाई
- आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा
- गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी, 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव
- कैबिनेट : ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण को मंजूरी, बैटरी भंडारण और राज्यों के बीच सप्लाई होगी बेहतर
- मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में
- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के हाईजैक होने की खबर! बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने किया इनकार
- नई दिल्ली में हुई बैठक में बिम्सटेक के सदस्यों ने आतंकवाद विरोधी उपायों और अंतरराष्ट्रीय अपराध सहयोग पर चर्चा की।
बांग्लादेश में सरकार ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए















