रबात, 29 सितंबर मोरक्को के राजा मोहम्मद छह ने मंगलवार को फातिमा एज्जाहरा एल मंसूरी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त किया। उनकी पार्टी ऑथेंटिसिटी एंड मॉडर्निटी पार्टी (पीएएम) ने 23 सितंबर को हुए संसदीय चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीती हैं। शाही महल ने इसकी जानकारी दी।
राजा ने एल मंसूरी को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। पेशे से वकील एल मंसूरी पिछली सरकार में आवास मंत्री और माराकेश की मेयर रह चुकी हैं। अब उन्हें गठबंधन सरकार बनाने के लिए विभिन्न दलों से बातचीत करनी होगी और मंत्रियों की सूची राजा की मंजूरी के लिए पेश करनी होगी।
चुनाव में पीएएम को 97 सीटें मिलीं। उसके बाद नेशनल रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स (आरएनआई) को 66 और इत्तिकलाल पार्टी को 65 सीटें मिलीं। पूर्व प्रधानमंत्री अब्देलिलाह बेनकिराने की जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (पीजेडी) को 54 सीटें मिलीं। बेनकिराने ने कहा है कि उनकी पार्टी विपक्ष में रहेगी।
एल मंसूरी के सामने नई सरकार के लिए गठबंधन तैयार करने के साथ युवाओं में बढ़ती असंतुष्टि से निपटने की चुनौती होगी। नई सरकार 2030 फुटबॉल विश्व कप की तैयारियों से जुड़े करीब 20 अरब डॉलर के निवेश कार्यक्रम के अंतिम चरण की भी निगरानी करेगी। मोरक्को इस विश्व कप की मेजबानी स्पेन और पुर्तगाल के साथ करेगा।
Breaking News
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी - एडीजी श्री अमित कुमार
- भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : 8 इंजीनियर दोषी करार
- भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन ने दी बधाई
- आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा
- गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी, 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव
- कैबिनेट : ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण को मंजूरी, बैटरी भंडारण और राज्यों के बीच सप्लाई होगी बेहतर
- मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में
- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के हाईजैक होने की खबर! बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने किया इनकार
- नई दिल्ली में हुई बैठक में बिम्सटेक के सदस्यों ने आतंकवाद विरोधी उपायों और अंतरराष्ट्रीय अपराध सहयोग पर चर्चा की।
फातिमा एज्जाहरा एल मंसूरी बनीं मोरक्को की पहली महिला प्रधानमंत्री















