Breaking News

U19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर


खेल 14 November 2026
post

U19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर

दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. अब शनिवार, 14 नवंबर को ओमान में खिताब के लिए दोनों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा.

खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का यह पहला फाइनल नहीं है. इससे पहले भी दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं. ऐसे में इस बार होने वाला मुकाबला दोनों देशों के बीच चौथा फाइनल होगा.

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबलों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक बराबरी की टक्कर रही है. दोनों टीमों ने एक-एक बार फाइनल जीता है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था. यानी फाइनल में जीत के मामले में न तो भारत आगे है और न ही पाकिस्तान.

दोनों के बीच पहली बार 2012 में खिताबी मुकाबला खेला गया था. यह मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने 282-282 रन बनाए. मुकाबला टाई होने के बाद भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था.

इसके बाद 2013-14 के एडिशन में दोनों टीमें फिर फाइनल में भिड़ीं. इस बार भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया.

वहीं, पिछले साल यानी 2025 में दोनों देशों के बीच एक बार फिर फाइनल खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बाजी मारी और भारत को 191 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.