Breaking News

सेना छोड़ना नहीं चाहते थे अग्निवीर? 80% जवानों ने जताई थी स्थायी नौकरी की इच्छा


देश 26 November 2026
post

सेना छोड़ना नहीं चाहते थे अग्निवीर? 80% जवानों ने जताई थी स्थायी नौकरी की इच्छा

भारतीय सेना में अग्निवीरों के पहले बैच में करीब 19 हजार जवान शामिल थे. इनमें से लगभग 80% अग्निवीर चार साल की सेवा पूरी करने के बाद भी सेना में बने रहना चाहते थे. हिंदुस्तान टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है. खबर के मुताबिक, सरकार की ओर से अग्निपथ योजना में बदलाव का ऐलान करने से कुछ हफ्ते पहले जवानों से पूछा गया था कि वे अपनी सेवा जारी रखना चाहते हैं या नौकरी छोड़ना चाहते हैं. इसी दौरान ज्यादातर अग्निवीरों ने सेना में आगे भी काम करने की इच्छा जताई थी. नवंबर की शुरुआत में सरकार ने अग्निपथ योजना का नया स्ट्रक्चर पेश किया था.

अग्निपथ योजना में बदलाव का ऐलान ऐसे समय हुआ, जब तीनों सेनाएं अपने पहले बैच के 75% अग्निवीरों को चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेवा से मुक्त करने वाली थीं. पुराने नियमों के मुताबिक, केवल 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर चुनकर अगले 15 साल तक सेना में सेवा का मौका मिलना था.

अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब अहम हैं. इन राज्यों से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होते हैं. ऐसे में अग्निपथ योजना इन राज्यों में चुनाव का बड़ा मुद्दा रही है. चुनाव से पहले इस योजना में बदलाव को भी अहम माना जा रहा है

4 नवंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रहमणि ने अग्निपथ योजना में बदलाव का ऐलान किया. नए नियमों के तहत, पहले चरण में स्थायी नौकरी के लिए नहीं चुने गए अग्निवीरों को अब दो साल और सेना में सेवा करने का मौका मिलेगा. इसके बाद उन्हें नियमित सैनिक बनने के लिए एक और मौका दिया जाएगा.

इस बदलाव के साथ सरकार ने 2022 में शुरू हुई अग्निपथ योजना के कई अहम नियम बदल दिए हैं. उस समय इस योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.