Breaking News

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने बीजेपी को बताया ‘देशद्रोही’, संवैधानिक संस्थाओं को ‘हथियार’ बनाने का लगाया आरोप


देश 26 November 2026
post

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने बीजेपी को बताया ‘देशद्रोही’, संवैधानिक संस्थाओं को ‘हथियार’ बनाने का लगाया आरोप

कांग्रेस (Congress) नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए आज गौतम ने बीजेपी को 'देशद्रोही' बता दिया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी देश की संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही है, उन्हें 'हथियार' की तरह इस्तेमाल कर रही है, चुनाव आयोग को अपना गुलाम बना लिया है और अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है।

संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज होने वाले कांग्रेस पार्टी के 'संविधान रक्षा' मार्च के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गौतम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस के शांतिपूर्ण मार्च से डरी हुई है और उसने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गौतम ने कहा, "कांग्रेस, संविधान में निहित मूल्यों से प्रेरित होकर, देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए एक ऐसे मज़बूत भारत का निर्माण करना चाहती है जो समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित हो। हमारा उद्देश्य लोगों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके वोट की पवित्रता को बचाना है। हम अपने कार्यालय से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते हैं, जहाँ हम उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे और एक संकल्प लेंगे।"अनुमति न दिए जाने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनके प्रशासन पर निशाना साधते हुए गौतम ने कहा, "अगर सरकार इतने महत्वपूर्ण अवसर, जो राष्ट्रीय महत्व का है, को मनाने पर रोक लगाती है, तो यह साफ तौर पर दिखाता है कि सरकार दरी हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को पूरी तरह से बीजेपी का मोहरा बना दिया है।" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) आज लखनऊ में पार्टी के 'संविधान रक्षा' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मार्च में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता लखनऊ में जमा हुए हैं।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.