Breaking News

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति


देश 26 November 2026
post

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति

लोक सभा चुनाव 2029 और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। लोक सभा चुनाव 2024 से ही कांग्रेस संविधान को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है। पिछले लोक सभा चुनाव में ‘संविधान बचाओ’ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब एक बार फिर से आगामी चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से रखकर बीजेपी और मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

26 नवंवर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन कांग्रेस जगह-जगह ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रही है। इस मार्च के जरिए से कांग्रेस संविधान, मौलिक अधिकारों, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाना चाहती है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस मार्च के पीछे कांग्रेस की रणनीति क्या है और इसके जरिए वह बीजेपी को क्या संदेश देना चाहती है

बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था, लेकिन संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी ऐतिहासिक तारीख की याद में 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसी दिन को अपने राजनीतिक अभियान के लिए चुना हैलोक सभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संविधान में बदलाव की आशंका जताई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी चुनावी सभाओं में कई बार संविधान की प्रति दिखाकर कहा है कि यदि लोक सभा चुनाव में बीजेपी को 400 से अधिक सीटें मिल गई तो ये लोग संविधान और आरक्षण को बदल देंगे। 

वहीं आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर से कांग्रेस इसी रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि इस बार पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट में नाम हटाए जाने और एसआईआर की प्रक्रिया से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.