Breaking News

नितिन गड़करी ने पश्चिम बंगाल में किया अपना वादा पूरा, 1 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की कर दी घोषणा


देश 26 November 2026
post

नितिन गड़करी ने पश्चिम बंगाल में किया अपना वादा पूरा, 1 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की कर दी घोषणा

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बंगाल के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। इसी साल हुए पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बंगाल की जनता से वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती है, तो वह पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं शुरू करेंगे। ऐसे में अब सरकार बनने के बाद नितिन गड़करी ने बड़ी घोषणा कर दी है।कोलकाता के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भी गड़करी ने कोलकाता रिंग रोड के लिए 14,000 करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनकी इन योजनाओंं का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए हर संभव मदद देगी, जिसमें जमीन उपलब्ध कराना और मंजूरियों की प्रक्रिया में तेजी लाना शामिल है।

नितिन गड़करी पश्चिम बंगाल के कोलाघाट में पहुंचे थे। यहां पर वे 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परयोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। इसके अलावा राज्य में पहले से ही 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पहले से ही चल रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास फंड की कोई कमी नहीं है। बंगाल की जनता ने अब भाजपा को चुना है, तो बंगाल की तस्वीर को बदल कर रख देंगे। आप लोग मांगते-मांगते थक जाओंगे लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.