Breaking News

अभिषेक बनर्जी के TMC दफ्तर को तोड़ने पर हाईकोर्ट सख्त, अब 15 दिसंबर तक प्रशासन नहीं चला सकेगा बुलडोजर


देश 26 November 2026
post

अभिषेक बनर्जी के TMC दफ्तर को तोड़ने पर हाईकोर्ट सख्त, अब 15 दिसंबर तक प्रशासन नहीं चला सकेगा बुलडोजर

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर बुलडोजर चलाने के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय को गिराने पर लगी रोक को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 तक कर दिया है। इससे पहले भी अदालत इस मामले में कई बार अंतरिम रोक लगा चुकी है

इस पूरे विवाद की शुरुआत 18 जुलाई 2026 को हुई थी। दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने अमतला में स्थित पांच मंजिला इमारत के एक हिस्से को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। यह इमारत अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय के रूप में इस्तेमाल होती थी।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर तीन बुलडोजर लगाए गए थे। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में इमारत के सामने बने हिस्से को तोड़ा गया। इस दौरान कार्यालय से बड़ी संख्या में दस्तावेज, कुर्सियां, टेबल और लैपटॉप भी बाहर निकाले गए थे।

प्रशासन की ओर से कार्रवाई के पीछे निर्माण नियमों के उल्लंघन और स्वीकृत बिल्डिंग प्लान नहीं होने की बात कही गई थी। अधिकारियों का कहना था कि जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही यह कदम उठाया गया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.