बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की बुधवार को बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ संपन्न हुई। राजधानी पटना के नदवां और लदमा इलाके में आयोजित इस शादी की चर्चा पूरे देशभर में रही। इस शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिनको लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में आए लोगों को पत्तल बांटते हुए नजर आ रहे है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि शादी में लाखों लोगों ने खाना खाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे ही अनंत सिंह को ‘छोटे सरकार’ नहीं कहते।
















