Breaking News

टिफनी ब्लू डायल और करोड़ों के हीरे... सलमान खान की ₹7.5 करोड़ की 'रोलेक्स' में दिखा दबंग अंदाज


मनोरंजन 30 September 2026
post

टिफनी ब्लू डायल और करोड़ों के हीरे... सलमान खान की ₹7.5 करोड़ की 'रोलेक्स' में दिखा दबंग अंदाज

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का स्टाइल और स्वैग हमेशा से उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है. चाहे उनका सिग्नेचर ब्रेसलेट हो या फटे हुए जुत्ते पहनकर आना, भाईजान जो भी करते हैं, वह अपने आप में एक ट्रेंड बन जाता है. अब सलमान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें करोड़ों की घड़ी पहन रखी थी.

7.5 करोड़ की घड़ी 'फ्लेक्स' करते दिखे सलमान खान

चमकती ये घड़ी कोई आम टाइमपीस नहीं, बल्कि लग्जरी का एकदम 'बॉस लेवल' है. उन्होंने अपनी कलाई पर रोलेक्स डेटोना "टिफनी डायमंड" (Rolex Daytona Tiffany Diamond) पहनी हुई है, जिसकी कीमत करीब 7.5 करोड़ बताई जा रही है. इस घड़ी का आइकॉनिक टिफनी ब्लू डायल और शानदार हीरों से जड़ा बेजेल इसे बेहद रेयर और एक्सक्लूसिव बनाता है. लग्जरी वॉच लवर्स के बीच यह मॉडल एक अल्टीमेट 'ड्रीम वॉच' है, जो सिर्फ वक्त बताने के लिए नहीं, बल्कि 'भाईजान' के अनमैचेबल स्वैग, पावर और रॉयल स्टेटस को फ्लेक्स करने का सबसे तगड़ा तरीका है.

बॉडी-शेमिंग पर जब भड़के थे सलमान खान

बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान का एकदम 'बॉस' वाला अवतार देखने को मिला था. इंटरनेट पर चल रही बॉडी-शेमिंग पर बात करते हुए सलमान ने ट्रोल्स को सीधा और ओपन चैलेंज दे डाला. उन्होंने कहा, "क्या ट्रोल करना चाहते हो? मेंटालिटी क्या है? लोग कहते हैं कि भाई मोटा हो गया है, तो लो कर लो मुझे ट्रोल." इसके बाद सलमान ने लाइव स्टेज पर अपनी हैट, जैकेट और फिर शर्ट उतारकर अपनी फिटनेस का ऐसा भौकाल दिखाया कि हेटर्स के मुंह बंद हो गए. सलमान ने ट्रोल्स को एकदम तगड़ा रियलिटी चेक देते हुए कहा कि दूसरों पर फालतू कमेंट करने से पहले खुद को आईने में देखो और अपनी व अपने पैरेंट्स की हेल्थ पर फोकस करो.

इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान खान

सलमान खान फिलहाल 'बिग बॉस 20' होस्ट करने में बिजी हैं (जिसका प्रीमियर 6 सितंबर 2027 को हुआ था). इसके बाद वो अपनी अपकमिंग फिल्मों, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट' (Maatrubhumi: May War Rest) और 'SVC63' में तहलका मचाते नजर आएंगे.

 

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.